पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहनौरा गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया।