परहित समाज सेवा संस्था के सहयोग से सिंघवारी लहचूरा का पुरा व इकाहरा गांव में 83 परिवारों को पोषण वाटिका के लिए कृषि बीज वितरण का आयोजन सोमवार को लगभग 2:00 बजे किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को घर पर ताजी पोषण युक्त सब्जी उगाने में सहायता देना और स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा देना बताया।