दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा में पुल के पास कई दिनों से लापता युवक का तैरता हुआ मिला शव
हजरतपुर से एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का शव रामगंगा में तैरता हुआ मिला है। मृतक ज्वाला प्रसाद मऊ जनपद के बड़ी कमरिया का रहने वाला था। होली पर अपने बहनोई नंदकिशोर के घर रिश्तेदारी में हजरतपुर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।