नरपतगंज: देवीगंज निवासी 48 वर्षीय डीलर का असमायिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के देवीगंज निवासी 48 वर्षीय डीलर अजीत यादव का असमायिक निधन हो गया। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। वही विधायक जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज यादव ,मुखिया दिलीप मंडल, सिकंदर यादव, पैक्स अध्यक्ष खगेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया कृष्णदेव यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।