अगिआंव: बिजली चोरी के आरोप में अगियांव जे ई ने तीन लोगों पर कराया प्राथमिकी दर्ज
Agiaon, Bhojpur | Jun 25, 2024 अगियांव बिजली विभाग के जे ई जयराम सिंह के नेतृत्व में आज बिजली चोरी के विरुद्ध में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में डिलिया निवासी पार्वती देवी ,कामेश्वर सिंह व बब्लू साह पर पहले के बकाया सहित 53 हजार 922 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जे ई ने कहा की फर्जी बिजली जलाने वाले सावधान हो जाये, पकड़े जाने पर छोड़ा नही जाएगा।