चेचट क्षेत्र के ग्राम बोरिना में लक्ष्मीनाथ भगवान के नवनिर्माणाधीन मंदिर के पास मंदिर निर्माण के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक पंडित देवीचरण शर्मा खेड़ली वाले द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है।