ऊना: मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में ट्रेनी प्रशिक्षुओं के भरे जाएंगे 200 पद: जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा
मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा ट्रेनी प्रशिक्षुओं के 200 पद पुरूष वर्ग में अधिसूचित किए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा व अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।