बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली दानिया ने अपनाया हिंदू धर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल
दानिया ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में की शादी दानिया बोली- मेरे माता-पिता की परवरिश में कोई कमी नहीं, उन्हें दोष न दें ।बरेली की दानिया ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसने हिंदू धर्म अपनाकर अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली है। दानिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुद सामने आकर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है।