बालाघाट: खेल मैदानों में अव्यवस्था से खिलाड़ी परेशान, वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने कहा- वादे मिले, मैदान नहीं
खेल प्रतिभाओं से समृद्ध बालाघाट जिले में खिलाड़ियों को अब भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। व्हॉलीबॉल मैदान में महीनों पहले सांसद व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा खेल मैदान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक मैदान की स्थिति नहीं बदली। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे स्टेट प्लेयर प्रेरणा मेंढेकर, आरती सिंह ने जानकारी दी है।