पूरनपुर: नगरपालिका सभागार में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
पूरनपुर व कलीनगर नगरपालिकों में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार दोपहर एक बजे आयोजित किया गया। पूरनपुर नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने अरविंद गुप्ता, प्रदीप कुमार सिंह उर्फ मुखिया, गुंजन सक्सेना, उपेंद्र भारती और मयंक सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।