बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी ने मेरा अपमान किया है। मैं अपने जीवन में कभी भी राजद में वापस नहीं जाऊंगा। मेरा तेजस्वी से रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो चुका है...इस जंग की शुरुआत तेजस्वी ने की है।"