मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत उदाकिशुनगंज प्रखंड के सहजादपुर मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बाबा विशुराउत स्थान, भागलपुर के कुप्पाघाट एवं बांका के मंदार हिल ले जाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सभी स्थानों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।