गोगरी: सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के किए गए पुख़्ता इंतजाम, कुछ देर में गोगरी पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार
Gogri, Khagaria | Jan 21, 2024 ₹17 करोड़ की लागत से बने गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का आज सीएम नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। सीएम हेलीकॉप्टर से कुछ देर में गोगरी पहुंचेंगे, जिसको लेकर सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।