हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हाटा स्थित प्राचीन हाटेश्वर धाम में कल 17 दिसंबर को पूसी तेरस के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।हर वर्ष की तरह इस बार भी मऊगंज रीवा सीधी सहित उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे।मेले को लेकर श्रद्धा का माहौल है लेकिन व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।