हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया प्रस्थान एवं संग्रह स्थलों का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Hardoi, Hardoi | May 11, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज मतदान पार्टी रवानगी स्थल आईटीआई व सीएसएन कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण टेबल के ऊपर तिरपाल लगाया जाये। वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा कराया जाये। पेयज़ल की उचित व्यवस्था की जाये। रिजर्व कार्मिकों को अलग कक्ष में बैठने की व्यवस्था की जाये। कक्ष में एक टीवी लगायी जाये।