सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मोरी गेट के पास बुधवार की शाम एक खड़ी कार में आग लगने का मामला सामने आया है।बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही देर में कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।