जनपद के ग्राम पंचायत ख़ंजहा के पास तेज रफ्तार डाले ने सड़क पर एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए बाइक सवार को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात को अधिक बिगड़ता देखा तो जिला अस्पताल सीतापुर भेज दिया है।