प्रयागराज के माघ मेले में रविवार सुबह सेक्टर-2 स्थित एक कल्पवासी शिविर में सिलेंडर लीकेज से आग लग गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना रविवार सुबह लगभग 7:45 बजे सेक्टर-2 के गाटा संख्या-5 में स्थित 'ललन जी पंडा कढ़ाही' के कल्पवासी शिविर में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के म