मोतिहारी: मोतिहारी के जिलाधिकारी ने पुनीता फूड प्रोडक्ट इकाई का किया भ्रमण
पूर्वी चंपारण में महिला उद्यमिता की एक प्रेरणादायक मिसाल पुनीता कुमारी के रूप में सामने आई है। श्रीमती पुनीता कुमारी ने ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना’ (PMFME) का लाभ उठाकर अपने उद्यम “पुनीता फूड प्रोडक्ट”को नई पहचान दी है और बेकरी उत्पादों के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।जिला पदाधिकारी ने “पुनीता फूड प्रोडक्ट” इकाई का भ्रमण किया,