उत्तराखंड में सोमवार से जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। सरकार ने रजिस्ट्रेशन शुल्क को 25 हजार से बढ़ाकर अधिकतम 50 हजार रुपये कर दिया है। यह वृद्धि 10 साल बाद हुई है। इस शुल्क का उपयोग रजिस्ट्री कार्यालयों को आधुनिक बनाने में किया जाएगा। वित्त सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।