हुज़ूर: भोपाल SIT करेगी भेल अधिकारी हनीट्रैप मामले की जांच रिमांड के दौरान लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा आरोपी
Huzur, Bhopal | Sep 6, 2024 भोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के एक सीनियर अफसर (डीजीएम) को स्क्रैप ठेकेदार द्वारा हनीट्रेप में फसाने के मामले की जांच SIT करेगी। डीसीपी की ओर से इसकी नोट शीट तैयार कर ली गई है। एसआईटी के प्रमुख एसीपी दीपक नायक होंगे। उनके नेत्रत्व में टीआई गोविंदपुरा अवधेश सिंह तोमर, एक महिला एसआई सहित दो अन्य पुलिसकर्मी केस की जांच करेंगे ।