कहरा: बख्तियारपुर थाना के बलथी गांव में रंगदारी रुपया नहीं देने पर हुई मारपीट, एक महिला जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बख्तियारपुर थाना के बलथी गांव वार्ड 5 में 25 हजार रंगदारी रुपया नहीं देने पर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है।जख्मी महिला का नाम शबनम देवी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी के परिजन ने संजय कुमार सिंह और रोशन सिंह पर रंगदारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।