कहरा: गरोहो चौक के समीप बाइक चालक ने सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को मारी ठोकर, जख्मी शख्स सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
बनगांव थाना के गरोहो चौक के समीप सड़क के किनारे खड़े एक व्यक्ति को बाइक चालक ने ठोकर मार दी व घटनास्थल से फरार हो गया। बाइक की ठोकर लगने से व्यक्ति जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि जख्मी शख्स का नाम श्याम मुखिया है जो की बनगांव थाना के गरोहो टोला का रहने वाला बताया जा रहा है।