संभल: राम नवमी सेवा समिति ने बी.डी. इंटर कॉलेज से इस वर्ष भी धूमधाम से रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकाली
श्री रामनवमी सेवा समिति की और से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाजार गंज,आर्य समाज,तीरथ रोड होते हुए बी.डी .इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन सचिन शर्मा व दीप प्रज्वलन मनोज कुमार आर्य द्वारा किया गया। जिसमें भोले बाबा की बारात,काली का अखाड़ा आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।