हरदोई: हरदोई डिपो के बस चालकों को यातायात निरीक्षक ने यातायात नियमों की प्रति से किया जागरूक
Hardoi, Hardoi | Nov 16, 2025 यातायात निरीक्षक प्रमोद यादव ने हरदोई डिपो के बस चालकों को यातायात नियमों की प्रति जागरूक किया।यातायात निरीक्षण श्री यादव ने कहा कि कभी भी नशे में वाहन न चलाएं। निर्धारित गति से ही वाहन चलाएं और गाड़ी मोड़ते समय इंडीकेटर का प्रयोग जरूर करें जिससे पीछे से या सामने से आ रहे वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।