छिबरामऊ: बेहटा रामपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका ने बच्ची को लगाई फटकार, बच्ची ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
छिबरामऊ के सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर गांव में एक शिक्षिका ने बच्ची को कपड़े को लेकर लगाई थी फटकार जिसके बाद बच्ची ने घर पहुंच कर साड़ी से फांसी के फंदे पर झुलकर की आत्महत्या। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चिख पुकार मच गई। हालांकि यह घटना शनिवार की दोपहर 12:20 की बताई जा रही। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी।