सफाई कर्मी संघ ने मांग की है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सफाई कर्मचारियों को तत्काल गर्म वर्दी उपलब्ध कराई जाए, जो पिछले तीन-चार वर्षों से नहीं मिली है। इसके अतिरिक्त, ठेका कर्मचारियों को तीन माह का बकाया वेतन तुरंत जारी करने और दो साल का ईपीएफ भुगतान कराने की भी मांग सहित अन्य मांग शामिल है। जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली।