सेन्हा: सेन्हा उगर टंगरा स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, बकरी चराने गए थे जंगल, परिवार का रो रो कर बुराहाल।
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के उगर टंगरा स्थित तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्कठी हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।