सेन्हा: सेन्हा चमडु पास बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत चार लोग घायल, एक रिम्स रेफर, जय श्रीराम समिति ने पहुंचाया सदर अस्पताल।
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमडु गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों को लोहरदगा जय श्रीराम सदस्य एवं स्थानीय लोगों के सहायता से 108 एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार हेतु लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा।