आगरा: ट्रांस यमुना पुलिस-एएनटीएफ ने की कार्रवाई, उड़ीसा से अलीगढ़ जा रहा 24 किलो गांजा पकड़ा, दो लोग गिरफ्तार
Agra, Agra | Feb 12, 2026 आगरा में थाना ट्रांस यमुना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर बड़ी कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान एक वाहन की तलाशी में उड़ीसा से अलीगढ़ ले जाया जा रहा 24 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से मनोज और जाकिर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ और तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।