शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे तक पूजा पंडालों में रौनक बनी रही। खासकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर बच्चे मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने भक्ति में झूमते और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते नजर आए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, वहीं सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर स्थानीय स्तर पर भी निगरानी की जा रही है।