पटना ग्रामीण: पटना सिटी में महिंद्रा शोरूम के निकट गोली मारकर ₹7 लाख की लूट करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम के निकट एक व्यक्ति को गोली मारकर 7 लाख रुपए के लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने घटना में शामिल रोहित, राधे श्याम चौहान और सुमित कुमार को पटना सिटी इलाके से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से डकैती के 52 हजार रुपए, 1 बाइक,और 3 मोबाइल बरामद हुआ है।