उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 मार्च की देर शाम 7 बजे उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के मंदिर से दर्शन कर वापस लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान देर शाम वह लुकवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी के होटल पर खाना खाने के लिए रूके। उन्होंने होटल पर परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।