शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मार्ग पर रविवार शाम 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला जाट निवासी संदीप उर्फ लुक्का (25) के रूप में हुई है। घटना के समय संदीप शिकोहाबाद से अपने गांव लौट रहा था। मृतक के चाचा राधाकृष्ण की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।