मिर्ज़ापुर: ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप के मालिक ने पुलिस लाइन सभागार में लूट कांड का खुलासा करने वाली टीम को सम्मानित किया
लालगंज स्थित ज्ञान गंगा पेट्रोल पंप में हुई लूट मामले का पुलिस द्वारा शत प्रतिशत खुलासा करने पर पेट्रोल पंप के मालिक ने पुलिस लाइन सभागार में टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर पेट्रोल यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे। घटना का सफल अनावरण करने पर पेट्रोल पंप मालिकों के साथ-साथ पेट्रोल पंप कर्मी भी सराहना कर रहे हैं। पुलिस ने लूट का शत प्रतिशत माल बरामद किया है।