मिर्ज़ापुर: लालगंज में पेट्रोल पंप लूट मामले का पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने किया खुलासा, शत प्रतिशत लूट का माल बरामद
लालगंज में पेट्रोल पंप में हुई लूट के मामले का पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकार और लालगंज की संयुक्त टीम ने सराहनीय काम किया है और लूटकांड का खुलासा किया। पगार गांव के पास से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शत प्रतिशत माल बरामद हुआ है।