मिर्ज़ापुर: शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर लाउडस्पीकर उतरवाए
पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने शासन के निर्देशानुसार गुरुवार की सुबह 5:00 बजे धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां मानक के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र नहीं लगाए गए थे उन्हें उतरवा दिया गया। इसके अलावा उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।