गगरेट: शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों ने क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की जयंती पर किया नमन
Gagret, Una | Oct 22, 2025 महान क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की जयंती पर बुधवार दोपहर 12 बजे घनारी स्थित शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट के सदस्यों ने उन्हें नमन किया। क्लब के प्रधान मुनीष ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उन चमकते सितारों जैसे होते हैं जो निरंतर रौशनी देते हैं और इंसानी बेहतरी के लिए दिए गए अपने अतुलनीय योगदान के कारण अमर हो जाते हैं।