प्रतापसागर के समीप गुरुवार की रात 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बाइक से चौगाईं से बक्सर किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान प्रतापसागर के पास गलत लेन में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।