बीकानेर संभाग स्तरीय युवा महोत्सव–2025 में चूरू जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार प्रमुख प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा सोमवार शाम जारी प्रेसनोट के मुताबिक बीकानेर मुख्यालय पर आयोजित संभागीय समारोह में चूरू के दल ने सांस्कृतिक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार परिचय दिया।