गोड्डा: मोतिया में मिली सड़ी-गली लाश का सदर अस्पताल में नहीं हो सका पोस्टमार्टम, दुमका मेडिकल कॉलेज भेजी गई
Godda, Godda | Feb 20, 2026 बीती दोपहर मोतिया ओपी थाना क्षेत्र के मोतिया गाँव में बन्द घर में लाश की सूचना के बाद पुलिस पहुँची तो मृतक की शिनाख्त आकाश झा उर्फ अभिषेक झा(27) के रूप में हुई। लाश करीब 6-7 दिन पुराना प्रतीत हुआ। शव को सदर अस्पताल भिजवाया गया लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शुक्रवार की दोपहर उसे दुमका मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फाँसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया है।