हरदोई: डीएम चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर मंत्री नितिन अग्रवाल को आवास पर दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2025 बता दें कि अहिल्याबाई होल्कर यूथ बिग्रेड के पदाधिकारी एवं पाल समाज लोगों ने मंत्री नितिन अग्रवाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की है कि भारत वर्ष में हजारों बड़े व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण कराने वाली महान शासिका महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा डीएम चौराहे पर लगवाई जाय और चौराहे का नाम भी उनके नाम पर किया जाय।