हरदोई: खदरा मार्ग पर निजी स्कूल बस ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो पर सवार युवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2025 हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज झाला निवासी रामकुमार का 22 वर्षीय पुत्र अनुराग ऑटो पर बैठकर घर आ रहा था इसी बीच कोतवाली देहात क्षेत्र के खदरा मार्ग पर एक निजी स्कूल बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें अनुराग व चालक दीप गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया यहां पर अनुराग की इलाज के दौरान मौत हो गई।