हरदोई: सीतापुर से चोरी हुआ बच्चा आंध्र प्रदेश में हुआ बरामद, हरदोई पुलिस ने 2 महिलाओं को पकड़ा
Hardoi, Hardoi | Mar 21, 2025 हरदोई जिले की पुलिस ने सीतापुर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुए एक 3 साल के मासूम बच्चे को आंध्रप्रदेश राज्य से बरामद किया है जिसे ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह के जरिए पांच लाख रुपए में बेचा गया था।एसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे मामले का खुलासा करते बताया कि ह्यूमन ट्रैफिकिंग गिरोह ने 10 फरवरी को मासूम को सीतापुर जिले से अगवा किया था।