बिहार: मेघि नगमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने के आरोप में राजद नेता विजय गोप गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Nov 28, 2024 मेघि नगमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को गोली मारकर जख़्मी करने के मामले में राजद नेता विजय गोप को दीपनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने गुरुवार की सुबह 11 बजे बताया की 6 लोगों के खिलाफ नामजद और 20-25 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार राजद नेता विजय गोप खुद को निर्दोष बता रहे है।