राजपुर: खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान, राजपुर के पटवारी ने किया निरीक्षण
Rajpur, Barwani | Mar 13, 2026 खेत में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान राजपुर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान पंकित लोनारे ने बताया कि खेत किशोर लोनारे के नाम से है। खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया।