रामपुर: ग्राम गजरौला में 5 एकड़ शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर किया गया वृक्षारोपण
Rampur, Rampur | Oct 25, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के निर्देशन में तहसील टाण्डा के ग्राम गजरौला में लगभग 5 एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। राजस्व टीम और पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्यवाही पूरी की गई, जिसके बाद भूमि को शासन के वास्तविक कब्जे में लिया गया।