रामपुर: मालगोदाम तिराहे के निकट रामपुर पार्क पर बने कॉम्प्लेक्स को SDM न्यायिक सदर कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका ने ध्वस्त किया
Rampur, Rampur | Oct 25, 2025 मालगोदाम तिराहे के निकट रामपुर पार्क की जमीन पर बने अवैध कॉम्प्लेक्स को नगर पालिका ने एसडीएम न्यायिक सदर कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर हटाया। यह कार्रवाई शनिवार की सुबह 11:30 बजे की गई है l इस कार्रवाई को लेकर कहा गया है कि मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा था, सो आज कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटाया है।