करनाल: गांव मुंडोगड़ी में पुलिस ने मौत के 9 दिन बाद युवक की कब्र खोद कर शव निकाला बाहर। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की शुरू।
Karnal, Karnal | Feb 6, 2024 करनाल के मुंडोगड़ी में युवक की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस ने मौत के 9 दिन बाद युवक का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला है। हत्या का आरोप गांव के युवक पर लगे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।