करनाल: कंपनी सुपरवाइजर द्वारा मोटरसाइकिल और साढ़े आठ लाख रुपए लेकर फरार होने वाले मामले में आरोपी करण लेक से किया गिरफ्तार।
Karnal, Karnal | Feb 6, 2024 जिला पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में और इंचार्ज एसआई हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में गठन के बाद से ही लगातार अच्छा काम किया है। इसी क्रम में टीम को बढ़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम द्वारा कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा मालिक के साढ़े आठ लाख रुपए और मोटरसाइकिल लेकर फरार होने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।